हावड़ा-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
लोक आस्था का महापर्व चैती छठपूजा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर हावड़ा के किंग्स रोड स्थित नमक गोला घाट पर हावड़ा कमल संघ द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
वहीं छठ व्रतियों सहित उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना संक्रमण से दूर रखने के लिये मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया। साथ साथ नमक गोला घाट पर आ रहे सभी लोगों से भीड़ से बचने और मास्क लगाने की अपील की गई। श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री वितरित की गई।
सेवा शिविर में भाजपा नेत्री गीता राय सहित पप्पू दुबे, राजेश राय, आशा अग्रवाल, गीता त्रिवेदी, राजेश यादव, सूरज प्रताप सिंह, अमृतराज उपाध्याय, मुकेश राय, समरजीत राय सहित कमल संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को सेवा सहयोग देते हुए अभिवादन किया। बता दें कि संस्था के सचिव उमेश राय ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिये लोगों से आह्वान किया।