10 से 11 नवंबर तक मध्यप्रदेश की यात्रा पर रहेंगे राष्ट्रपति



09 नवम्बर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 से 11 नवंबर तक मध्यप्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति का पद भार संभालने के बाद यह उनकी मध्यप्रदेश की पहली यात्रा होगी।

राष्ट्रपति 10 नवंबर को भोपाल में कबीर प्रगतोत्सव को संबोधित करेंगे। वे जीटीबी कॉम्प्लेक्स, तात्या टोपे नगर, भोपाल में रानी झल्करीबाई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

11 नवंबर को  राष्ट्रपति अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News