प्रत्येक रविवार को संस्था द्वारा माँ गंगा आरती का आयोजन



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भोजपुरी नवयुवक संघ द्वारा उत्तर हावड़ा स्थित नमक गोला घाट पर रविवार 29 अगस्त को आयोजित माँ गंगा की आरती सम्पन्न हुई। बता दें कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।

हावड़ा जिला तृणमूल छात्र परिषद के सभापति तूफान घोष, हावड़ा जिला तृणमूल छात्र परिषद के समन्वयक सौगता हाइट, हावड़ा जिला तृणमूल छात्र परिषद के उप-सभापति शुभाषीश घोसाल सहित अन्य अतिथियों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित होकर माँ गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

वहीं संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी सहित उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, महासचिव संजय पाण्डेय, सचिव सुनील गुप्ता, सचिव अभिषेक पाण्डेय तथा संस्था के सदस्य वेद जयसवाल, रमेश जयसवाल, अरबिंद जयसवाल, शम्भु विश्वकर्मा, संजू उपाध्याय, अमित सिंह, विकाश पाण्डेय, ज्ञान पाण्डेय, सोनू सरदार, मनीष पांडेय, सुनील शर्मा, अजित शर्मा, प्रकाश प्रसाद, अविनाश प्रसाद, प्रमोद सिंह, नवीन सिंह व अन्य माँ गंगा के प्रति हार्दिक निष्ठा के साथ सक्रिय रहे व कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News