शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंग तृणमूल प्राथमिक शिक्षक समिति, बाली क्षेत्र की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन रविवार को हुआ जिसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कई अवकाश प्राप्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन बाली के विधायक डॉ• राना चटर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ साथ डॉ• श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर मालयार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वहीं लाल बाबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ• संजय कुमार, बाली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सभापति प्रबीर रॉय चौधरी, समाज सेवी सिताराम चटर्जी, पालटू वानिक, बेबी जाना सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

प्राथमिक शिक्षक संगठन की महिला शाखा ने कार्यक्रम का संचालन किया। संचालन में संगठन के सभापति कार्तिक प्रसाद मुख्य भूमिका में रहे। इसके अलावा बर्नाली दे, रत्ना दत्ता चटर्जी, आरान्या रॉय, मौमिता मान्ना, नजरिन सदर, खुशबु सिंह सहित अनेक शिक्षिकाएँ मुख्य भूमिका में रही।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News