काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय के फ्रांसीसी अध्ययन विभाग की डा• गीतांजली सिंह को रेयूनियों द्वीपसमूह में आमंत्रित किया गया है। डा• गीतांजली सिंह 11 नवबंर को रेयूनियों द्वीप के लिए रवाना होगी।
अपने प्रवास के दौरान डा• गीतांजली वहां पर आयोजित इतिहास सप्ताह में भाग लेगी। भारतीयमूल के लोगों से निर्मित रेयूनियों में डा• गीतांजली "हिन्दू पौराणिक गाथाओं में सर्पों के महत्व तथा वर्णन पर अपना शोध- पत्र प्रस्तुत करेगी"।