श्री श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल का अनंत चतुर्दशी कार्यक्रम



कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

श्री श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल द्वारा बड़ा बाजार के नींबू तल्ला स्थित कोठारी पार्क में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया गया और रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश महोत्सव का समापन हुआ। पंडित दाऊ लाल जी द्वारा गणेश पूजन करवाया गया। कार्यक्रम में जोड़ासाँको के विधायक विवेक गुप्ता की उपस्थिति प्रमुख थी। कार्यक्रम का उद्घाटन महामंडलेश्वर आचार्य श्री विशोकनन्द जी महाराज के करकमलों से हुआ।

समापन कार्यक्रम में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सम्मानित वैद्यराज सूर्य प्रकाश शर्मा जी भी शामिल हुए। अध्यक्ष सज्जन शर्मा ने 22 वर्षो से गणेशोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए मंडल के सभी सक्रिय सदस्यों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यवाहक मंत्री प्रकाश किला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक जनार्दन अग्रवाल, चेयरमैन सुशील कोठारी, अध्यक्ष सज्जन शर्मा, देवेंद्र सिंह, अशोक द्वारकानी, राजेश करनानी, अरुण चौरसिया, मधुसूदन सफ्फड़, रंजीत शर्मा, मधु गुप्ता, राजपाल गुप्ता, अभिषेक अशोपा, जितेन्द्र शर्मा, चंद्रु दमानी, राजा वर्मा, शांतिलाल जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News