हावड़ा/कोलकाता, 10 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल द्वारा आहूत तृणमूल तुस्टीकरण छोड़ो, बंगाल में गणतंत्र लौटाओ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से आए भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का विश्राम स्धल हावड़ा स्टेशन करीब स्थित कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के आवासन परिसर में हावड़ा जिला भाजपा द्वारा किया गया था। वहीं विश्राम सहित अल्पाहार की व्यवस्था जिला अध्यक्ष देबांजल चटर्जी, उपाध्यक्ष बिनय अग्रवाल, महासचिव नबो कुमार दे, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महासचिव सुरेन्द्र जैन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य अनिल गोयल की देख-रेख में निश्चित की गयी थी।
भोजन की व्यवस्था में बड़ी संख्या में लोगो के उपस्थित होने पर कारीगरों का सहयोग करते हुए हावड़ा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सर्वप्रथम महिला पार्षद अनिता सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पूरी बेला। साथ में महिला नेत्री राजलक्ष्मी रेड्डी, बिभा सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बिमल प्रसाद ने भोजन बनाने में सहयोग किया।
सुबह से ही कई जिलों से आये पार्टी के हजारों की संख्याओं में कार्यकर्ताओं को भोजन करा कर कई जुलूसों के माध्यम धर्मतल्ला अग्रेसित किया गया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस हावड़ा ब्रिज, ब्रेबोर्न रोड, सेंट्रल एवेन्यू होते हुए रानी रास मनी रोड पहुँची।
सुबह से आने वाले लोगों के स्वागत में हावड़ा स्टेशन पर आनंद सोनकर, राजेश राय, अविनाश प्रताप सिंह, सतीश पांडेय, बिनोद जयसवाल, मुन्ना जयसवाल, विशाल जायसवाल, विशाल सिंह तत्पर दिखे।
हावड़ा के गोलमोहर परिसर से धर्मतल्ला के लिए निकले विशाल जुलुश का नेतृत्व हावड़ा नगर निगम की वार्ड संख्या 13 से भाजपा पार्षद गीता राय सहित महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबिता जैन, बद्री नारायण सिंह, सुधीर सिंह ने किया।
कार्यक्रम पश्चात लौटने वाले लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था हावड़ा स्टेशन पर मोनू सोनकर, गोपाल शर्मा, सत्येंद्र यादव ने किया।