57वाँ वर्षगाँठ : श्री श्री श्यामाँ पूजा



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

श्री श्री श्यामाँ पूजा का 57वाँ वर्षगाँठ श्रद्धा भाव से हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा मनाया जा रहा है। समाजसेवी कंचन सोनकर तथा रमेश सोनकर की मौजूदगी में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर हावड़ा विधायक गौतम चौधरी ने बुधवार 3 नवम्बर को पूजा मंडप का उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक व हावड़ा तृणमूल के चेयरमैन लगन देव सिंह, मीना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बच्चन सिंह सरल, प्रदीप शुक्ला, प्रेम तिवारी भी उपस्थित हुए।

वर्षों से परंपरागत आयोजित हो रहे श्री श्री श्यामाँ पूजा के आयोजकों की सराहना करते हुए लगन देव सिंह ने 57वें वर्षगाँठ पर उन्हे बधाई दिया। साथ साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को दीपावली और छठ पूजा की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने इस कोरोना महामारी से बचते हुए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह भी लोगों को दिया।

उत्तर हावड़ा विधायक गौतम चौधरी ने अपने वक्तव्यों में संस्था द्वारा हमेशा से आयोजित भव्य काली पूजा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि संस्था से उनका संबंध पिछले 15 सालों से रहा है। संस्था हमेशा से ही भव्य आयोजन करती आ रही है। श्री श्री श्यामाँ पूजा के महाभोज में हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहन करते हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान हम सभी कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। हमें सतर्क रहना है, अपने लोगों को भी सतर्क रखना है। माँ से प्रार्थना है कि हम सभी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें और जल्द से जल्द इस संकट की घड़ी से बाहर आएं। माँ हम सब का भला करें। आप सभी को काली पूजा, दीपावली, भैया दूज और महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि श्री श्री श्यामाँ पूजा का महाभोज (प्रसाद) शुक्रवार 6 नवम्बर को होगा। पिछले वर्षों के अनुभव के अनुसार अनुमान है हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

वहीं कार्यक्रम में अतिथियों में पूर्व पार्षद अनूप चक्रवर्ती, मंजीत रफेल, लक्खी साहनी, राम चन्द्र अग्रवाल, संतोष साहनी, राजेश सोनकर, हजारी सोनकर, अशोक सोनकर, संजय जयसवाल, उमेश राय, सूरज सोनकर, राकेश सोनकर व अन्य उपस्थित रहे।

हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब के लक्ष्मी शंकर तिवारी 'राजू', रतन सोनकर, सुनील गुप्ता, संदीप बजाज, पंकज शर्मा, मनीष सिंह व अन्य कार्यक्रम दौरान शक्रिय दिखें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News