हावड़ा : चाँदमारी घाट 'लक्खी घाट' की स्थिति दयनीय



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा स्थित चाँदमारी घाट "लक्खी घाट" की स्थिति दयनीय है। यह गंगा घाट रविन्द्र सेतु (हावड़ा ब्रिज), हावड़ा रेलवे स्टेशन परिसर व सीपीटी क्वार्टर के बिल्कुल करीब है। यहाँ हावड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आना होता है। यूँ तो अब हावड़ा भी कोलकाता के बरोबर खड़ा है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यालय भी अब हावड़ा में ही है। फिर हावड़ा विकास के मामले में नज़रअंदाज कैसे हो सकता है? चाहे विकास के लिए तरसता वो पैमाना आकार में तुच्छ ही क्यों न हो।

बता दें कि संस्था "पश्चिम बंगाल खटिक युवा संघ" ने हावड़ा के हूगली नदी के तट पर स्थित चाँदमारी घाट "लक्खी घाट" की स्थिति से हम सभी को अवगत कराया है। साथ साथ संस्था ने पत्र के माध्यम से पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री, हावड़ा जिलाधिकारी, हावड़ा के सांसद, उत्तर हावड़ा विधायक व हावड़ा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है।

गौर करने वाली बात ये भी है कि पिछले दो वर्षों में भी संस्था ने प्रशासन को पत्र के माध्यम से घाट की स्थिति के बारे में बताया है। सांसद व पूर्व भी वहाँ पहुँचे थे और घाट की रूप-रेखा बदलने की बात स्वीकारी थी। हालाँकि इन वर्षों में लॉकडाउन भी हावी रहा।

महापर्व छठ भी दस्तक दे रहा। अगले हफ्ते इस धार्मिक महा अनुष्ठान का आगमन हो रहा। घाट पर भक्तों की भीड़ भी अत्यधिक होगी। देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मुद्दे का हल कैसे और कब तक करने में सफल होते हैं!

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News