मयूरभंज जिला पत्रकार संघ का वार्षिक उत्सव : 24 प्रखंडों के 300 से अधिक पत्रकार मौजूद रहे



मयूभंज-ओडिशा,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्कल पत्रकार संघ (यूजेए) से संबद्ध मयूरभंज जिला पत्रकार संघ का वार्षिक उत्सव एवं महापरिषद की बैठक रविवार 21 नवम्बर 2021 को बारीपदा शहीद स्मारक भवन में एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित हुआ।

मयूरभंज जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओट्टा की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री शुदाम मरांडी सहित कलेक्टर व डीएम मयूरभंज आईएएस बिनीत भारद्वाज, पीडी डीआरडीए आईएएस अनवेशा रेड्डी, डीएफओ आईएफएस संतोष जोशी, सिमिलिपल टाइगर रिजर्व डिप्यूटी डायरेक्टर आईएफएस सम्राट गौड़, एडीएम प्रकाश चन्द्र बेहरा, एडिशनल एसपी सुरेश चन्द्र पात्रा व मुराडा विधायक राजकिशोर दास, यूजेए के उपाध्यक्ष सौरभ पटनायक व बेनुभर पाण्डा उपस्थित हुए।

वहीं जिला इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार ओट्टा तथा महासचिव संजय अग्रवाल सहित मयूरभंज जिले के 24 प्रखंडों के 300 से अधिक पत्रकार मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News