कोलकाता, 11 नवम्बर। मुस्लिम इंस्टीट्यूट पुस्तकालय उप समिति ने अल्लामा इकबाल दिवस और मौलाना आज़ाद दिवस मनाया। वहीं इन दोनों प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों पर आधारित ऑडियो-विजुअल के माध्यम से इनके प्रेरणात्मक कार्य और उपलब्धियों को विद्यार्थियों के बीच प्रस्तुति की गयी।
इस कार्यक्रम की परियोजना व कार्यान्वित मोहम्मद रफ़े महमूद सिद्दीकी द्वारा किया गया तथा संकल्पना मोहम्मद नूरुद्दीन ने की। कार्यक्रम के सहयोग में मुस्लिम इंस्टीट्यूट के महासचिव मोहम्मद निसार अहमद, एमडी हसन हुसैनी, जमिल सोलंकी सक्रिय रहें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।