रक्तदान तथा शीत वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अटल बिहारी बाजपेयी स्मारक समिति हावड़ा द्वारा 25 दिसंबर 2021 को उत्तर हावड़ा के किंग्स रोड व जीटी रोड के संगम स्थल पर स्थापित अटल जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर अटल जी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान पर व्याख्यान हुआ। 26 दिसंबर 2021 रविवार को सुबह 10 बजे किंग्स रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अटल जी की कविता का पाठ मनोज प्रसाद ने किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार, पूर्व विधायिका वैशाली डालमिया, कोलकाता नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षद मीना देवी पुरोहित व विजय ओझा, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनी मोहन भट्टाचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बुज शर्मा, पत्रकार डॉ. आनंद पाण्डेय, अशोक सिंह, गीता राय, भाजयुमो के प्रदेश सचिव योगेश सिंह, भाजपा नेता इरशाद अहमद, राजीव सिन्हा ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय ने कहा कि राजनेताओं को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से सीख लेना चाहिए। जिस नेता ने राजनीतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया वही आज स्थानीय चुनावों में जीतने के लिये किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यहां तक कि सांसद, विधायक, पार्षद बनने के लिये हत्या, लूट और आगजनी जैसे घटनाओ को अंजाम देने से नही घबराते है। वहीं अटल जी ने अपने सत्ता को एक मत के लिये जाने दिया और कहा था कि अनैतिक तरीके से बनी सरकार को मैं चिमटे से भी छूना पसंद नही करूँगा।

भारूका ब्लड बैंक द्वारा 80 रक्तदाताओं का रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश राय, विनोद जयसवाल, उमा शंकर प्रसाद, अविनाश प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी, पप्पू दुबे, ताड़कनाथ साव सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहे।।

एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र जैन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जरूरतमंद लोगों में वस्त्र वितरण किया गया। उत्तर हावड़ा के मुखराम कनोड़िया रोड के अंतिम क्षोर पर आयोजित शीत वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को कम्बल तथा गर्म कपड़े दिये गये।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह सहित उमेश राय, डॉ. इंद्रनील खाँ, मीना देवी पुरोहित, बेबी तिवारी, मनी मोहन भट्टाचार्य, गीता राय, पूर्णिमा कोठारी, अवधेश साव, रोबिन भट्टाचार्य, उमेश यादव व अन्य मोजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News