सबाई पाबे शिक्षा आलो



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल तृणमूल प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित 'पश्चिम बंगाल छात्र दिवस' के अवसर पर हावड़ा जिला बाली चक्र अध्यक्ष कार्तिक प्रसाद व बाली चक्र शिक्षकों द्वारा शनिवार 1 जनवरी 2022 को "सबाई पाबे शिक्षा आलो" का आयोजन किया गया।

वहीं गरीब, पिछड़े वर्गों, सभी शैक्षिक अवसरों से वंचित और सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शामिल होने के लिए स्कूल छोड़ने वालों को प्रेरित करने के लिए, बाली चक्र स्कूलों के बीच शैक्षिक सामग्री का वितरण और उत्कृष्टता पुरस्कार और साहित्यिक सम्मान 2022 दिए गए।

आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की तमाम गणमान्य हस्तियां - कृष्ण घोष (अध्यक्ष, डीपीएससी, हावड़ा), धर्मेंद्र सिंह राठौर (सामाजिक कार्यकर्ता), सीताराम चटर्जी (अध्यक्ष, जागृति हिंदी विद्यामंदिर), शोभा देवी मौर्या (पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर-63), अरूप दास (अध्यक्ष, अंदुल चक्र), अजीत कुमार वर्मा (स्वर्णिम फाउंडेशन के संस्थापक), प्रदीप मिश्रा, पल्टू बानिक (सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद 56), सिराजुल सर (हाई स्कूल शिक्षक प्रकोष्ठ और लिलुआ क्षेत्र के शिक्षक प्रतिनिधि) मौजूद रहें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News