स्वस्थ्य बेटी ही बनाएगी स्वस्थ्य राष्ट्र- प्रो• के• के• त्रिपाठी



--- हरेंद्र शुक्ला, वाराणसी।

•☆• गोपी राधा बालिका इंटर कालेज में मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी : वर्तमान समय में विश्व में लगभग 20 करोड़ महिलाएं मधुमेह रोग से ग्रसित हैं। यही स्थिति रही तो सन 2040 तक यह आंकड़ा लगभग 32 करोड़ हो जाएगा। भारत दुनिया में मधुमेह रोगियों की संख्या में दूसरा बड़ा देश हो चुका है। महिलाओं के संदर्भ में तो यह रोग बिल्कुल भिन्न एवं जटिल होता जा रहा है। यह बात मंगलवार को रिसर्च सोसायटी फाॅर स्टडी आॅफ डायबिटीज इन इण्डिया की ओर से विश्व मधुमेह नियंत्रण दिवस/विश्व महिला स्वास्थ्य दिवस पर रवीन्द्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इण्टर काॅलेज परिसर में आयोजित मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के सेवानिवृत्त चिकित्सक प्रो• के• के• त्रिपाठी ने कही।

● काॅलेज की छात्राओं को किया जागरूक

उक्त सोसायटी द्वारा डायबिटिज इन वुमन वर्ल्ड वाइड अवेयरनेस एडवोकेसी एक्शन स्ट्रेटीजीस (डिवास) के अभियान के तहत काॅलेज में आयोजित, प्रो• त्रिपाठी अपने विशेष व्याख्यान में बताया कि भारत में तेजी से बढ़ रही अनियमित नगरीय जीवनशैली एवं अनियमित खान-पान को महिलाओं के मधुमेह रोगी होने का प्रमुख है। प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्होंने बताया कि युवतियों को एक आयु के बाद शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलाव को समय के साथ सामंजस्य बैठाना पड़ता है। इन परिवर्तनों की अनदेखी मधुमेह रोगी बना सकती है।
प्रो• त्रिपाठी ने बताया कि देश में साक्षरता तथा जागरुकता की कमी, गरीबी, मानसिक तनाव, मोटापा, लिंगभेद एवं कुछ रुढ़िवादिता के कारण बेटियां कम उम्र से ही मधुमेह रोगी हो जाती हैं। मधुमेह कभी न ठीक होने वाला रोग है। इसे सिर्फ नियंत्रित किया जा सकता है।

● दिया स्वस्थ्य राष्ट्र का सूत्र

प्रो• त्रिपाठी ने व्याख्यान के दौरान राष्ट्र को स्वस्थ्य रखने का एक सूत्र दिया। उन्होंने बताया कि ‘‘स्वस्थ्य लड़की = स्वस्थ्य महिला = स्वस्थ्य माँ = स्वस्थ्य बच्चा = स्वस्थ्य परिवार = स्वस्थ्य समाज = स्वस्थ्य राष्ट्र’’ के सूत्र से देश कभी मधुमेह रोगी नहीं बन सकता।

● मधुमेह से बचने के उपाय

प्रो• त्रिपाठी ने काॅलेज की छात्राओं को मधुमेह से बचने के उपायों को सुझाया। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ्य रखने के लिए हम सभी को निरोगी जीवनशैली अपनानी होगी। उन्होंने हिदायत दी कि अपना मन काम से न चुराएं। स्वास्थ्य संबंधित जानकारी से अपडेट रहें। उन्होंने शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि समाज को स्वस्थ्य रखने में लिंगभेद की मानसिकता को तोड़ने में सहायक बनें। छात्राओं को व्यायाम एवं रचनात्मक कार्यों को करने हेतु प्रेरित करें।

● निःशुल्क मधुमेह जांच

विशेष व्याख्यान के पश्चात प्रो• त्रिपाठी के सौजन्य से काॅलेज परिसर में निःशुल्क ब्लड शुगर की जांच की गई। इस दौरान काॅलेज की अध्यापिकाओं/अध्यापकों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विशेष व्याख्यान में प्रो• के• के• त्रिपाठी का स्वागत काॅलेज के सचिव/प्रबन्धक मनोज कुमार शाह ने पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय देकर किया। इस अवसर पर मातृसंस्था केे अध्यक्ष विवेक साह, काॅलेज के उपाध्यक्ष डा• वेणु गोपाल झंवर, निदेशिका डा• शालिनी शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रीना सिंह, उप प्रबन्धक अभिषेक जालान, अभिनव, प्रधानाचार्या डा• माधुरी पाण्डेय, अमित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News