महाशिवरात्रि : शनिवार 18 फरवरी 2023



--डॉ. इन्द्र बली मिश्रा,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यताएं है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्रकाट्य हुआ था।

● कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि का त्योहार शनिवार, 18 फरवरी को मनाया जायेगा।

● महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही योग

इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहने वाला है। इस बार महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। 17 जनवरी 2023 को न्याय देव शनि कुंभ राशि में विराजमान हुए थे। अब ग्रहों के राजा सूर्य भी इस राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 18 फरवरी को शनि और सूर्य के अलावा चंद्रमा भी कुंभ राशि में होगा। इसलिए कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंग। अतः शिवरात्रि के दिन भगवान का अभिषेक करना बेहद लाभप्रद रहेगा।

हर हर महादेव।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News