--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
● गोपी राधा बालिका विद्यालय में विश्व धरोहर सप्ताह का चौथा दिन
वाराणसी : विश्व धरोहर सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को रवीन्द्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) की ओर से प्रसिद्ध वास्तुकार मुदिता अग्रवाल कपूर का विशेष व्याख्यान हुआ। उन्होंने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को काशी की विरासतों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि हमे अपनी सभी विरासतों को जानने के साथ ही उन्हें संरक्षित करने का व्यक्तिगत प्रयास करते रहना चाहिए। यह विरासत हमें अपने पूर्वजों से प्राप्त हुई है। इसका निरन्तर सम्मान होना ही चाहिए।
श्रीमती मुदिता ने छात्राओं को काशी की प्राकृतिक, स्थापत्य, संगीत, कला, शिल्प, कसीदाकारी, धातुकार्य की विरासत से परिचित कराया।
इस अवसर पर इंटेक के सदस्य अनुपम देवा ने भारतीय सांस्कृतिक निधि का परिचय एवं कार्यशैली से छात्राओं को अवगत कराया।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबन्धक मनोज कुमार शाह व निदेशिका डा• शालिनी शाह एवं संचालन हेरिटेज क्लब के प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर रीना सिंह, सुश्री सलोनी शाह, अमित त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता आदि की सक्रिय सहभागिता रही।