लायन्स क्लब हावड़ा का रक्तदान एवं असहाय सहयोग कार्यक्रम



हावड़ा - पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

हावड़ा लायंस क्लब की ओर से सोमवार को हावड़ा के जदुबेरिया में हावड़ा लायंस हॉस्पिटल में लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 बी1 ने गरीब और असहाय लोगों को व्हीलचेयर, सिलाई मशीन, साइकिल, लैपटॉप, रसोई गैस व ओवन, इंडक्शन, छाता, मच्छरदानी का वितरण किया।

माहेश्वरी फाउंडेशन और हावड़ा लायंस क्लब की संयुक्त पहल पर 76वें रक्तदान शिविर में 70 से अघिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सबसे प्रमुख 225 से अधिक वंचित लोगों को अनेक उपयोगी सामग्री वितरण करना रहा। आयोजन में मुख्य अतिथि ए. पी. सिंह रहे।

गेस्ट ऑफ ऑनर के. एन गुप्ता, लायन्स क्लब हावड़ा के अध्यक्ष विजय जैन, मनीषा अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, पवन परसरामपुरिया, सचिव मुकेश जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अघ्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में किया गया। लायन्स क्लब हावड़ा ऐसे आयोजन हमेशा करती रहती है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की