हावड़ा: देव दीपावली पर गंगा आरती व 1100 दीप प्रज्ज्वलित



हावड़ा - पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

भोजपुरी नवयुवक संघ की ओर से उत्तर हावड़ा के नमकगोला घाट पर गंगा आरती सहित 1100 दिये प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाया गया। ज्ञात हो कि भोजपुरी नवयुवक संघ के अध्यक्ष वेद तिवारी के दिशा निर्देश पर इस विशेष अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर संघ के अरविंद जयसवाल, सचिव सुनील गुप्ता, अमित सिंह, सचिव अभिषेक पाण्डेय, विकास पाण्डेय, संदीप सिंह, विकास सिंह, रमेश जयसवाल, सतीश सिंह, अभिषेक सिंह, साहिल पटेल आदि मौजूद रहे।

बता दें कि "गंगा आरती दल भोजपुरी नवयुवक संघ" प्रत्येक रविवार को माँ गंगा की भव्य आरती वाराणसी के पंडितों द्वारा कराती है जो की संध्या 5:30 बजे होता है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की