मिस्टर इंडिया सीनियर सुपर मॉडल व रनवे शो में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा



--प्रदीप फुटेला
देहरादून - उत्तराखंड
इंडिया इनसाइड न्यूज।

टीआर फैशन वर्ल्ड द्वारा पहली बार मिस्टर इंडिया सीनियर सुपर मॉडल 2024 शो का आयोजन किया गया। इस शानदार इवेंट में सीनियर स्तर के प्रतिभागियों ने भाग लिया और रैंप पर अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रनवे शो भी आयोजित हुआ जिसमें मॉडल ने रैम्प पर जलवा बिखेरा।

शो में प्रणय दीक्षित और जया हांडा ज्यूरी मेंबर के रूप में मौजूद थे। दोनों ने अपनी गहरी समझ और अनुभव के साथ हर एक प्रतिभागी का चयन किया, जिससे यह आयोजन और भी शानदार बना।

ऑलरॉय कोलकाओ टाइगररॉय ने शो के विजेता का खिताब जीता, जबकि लॉइन सुशील ने फर्स्ट रनर अप और मनमोहन ने सेकंड रनर अप का स्थान प्राप्त किया।

इस भव्य इवेंट का आयोजन तनवीर अहमद ने किया ,सूफी साबरी ने डायरेक्ट किया। साथ ही कियारा शर्मा ने डायरेक्टर के सहायक के रूप में को-डायरेक्टर की भूमिका निभाई। इस इवेंट का सफल आयोजन फैशन वर्ल्ड इवेंट्स की टीम ने किया, जिन्होंने इसे एक बेहतरीन अनुभव बना दिया। यह शो न केवल फैशन की दुनिया का एक बड़ा इवेंट था, बल्कि इसमें हर उम्र के किसी भी पड़ाव में मॉडलिंग के प्रति लोगों का उत्साह और सामर्थ्य दिखाया गया। इस तरह के इवेंट्स न सिर्फ प्रतिभाओं को पहचानने का एक मंच प्रदान करते हैं, बल्कि इससे नए अवसरों की भी प्राप्ति होती है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की