शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान: ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के बीच सेवा का संकल्प



सिमरी - बक्सर
बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के बीच सेवा का संकल्प की भावनाओं के साथ गुरुवार 18 दिसंबर, 2025 को शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान की ओर से बक्सर जिले के सिमरी (दुधी पट्टी) गाँव सहित सासाराम, वाराणसी आदि स्थानों पर कम्बल वितरण किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना है।

सिमरी कार्यक्रम में शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. इन्द्र बली मिश्र, केशव मिश्र, ब्रिजकुमारी देवी, विद्या पति मिश्र, बबन मिश्र, ललन मिश्र सहित संस्था को मूर्त रूप देने वाले सुनील राय व अन्य सेवकगण उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।

इस विशेष अवसर पर डॉ. इन्द्र बली मिश्र ने कहा कि शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। ठंड के मौसम में कंबल जैसे आवश्यक संसाधन जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। संस्थान आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी फरवरी माह में अन्न वितरण का कार्य संस्था की तरफ से किया जायेगा जिसके तहत हर एक जरूरतमंद को एक राशन किट प्रदान की जाएगी।

बता दें कि संस्था द्वारा पूर्व शारदीय नवरात्रि में सामूहिक कन्या विवाह का कार्यक्रम किया गया था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, क्षेत्र के लोगो ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की थी।

कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सभी सेवकों ने भविष्य में जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News