नागपुर रवि भवन में बीजेएमटीयूसी की पहली बैठक संपन्न



नागपुर - महाराष्ट्र
इंडिया इनसाइड न्यूज।

●जल्द घोषित होगी शहर और ग्रामीण कार्यकारिणी - प्रदेश कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ वानखडे

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल (बीजेएमटीयूसी) की पहली महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नागपुर के रवि भवन में महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ वानखडे की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ वानखडे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेशजी शर्मा जी के आदेशानुसार दिल्ली से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि नागपुर शहर में शोषित मजदूरों के हक की लड़ाई में सर्वस्व अर्पण कर मजदूर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाया जाए। इसी आदेश के तहत नागपुर शहर और ग्रामीण की बीजेएमटीयूसी कार्यकारिणी जल्द से जल्द घोषित की जाएगी।

बैठक में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। इस अवसर पर महेंद्र प्रधान (भाजपा अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष, नागपुर), सुजित नितनवरे (अ.जा. मोर्चा, काटोल), दादाराव वानखडे (कोषाध्यक्ष), राजकुमार वानखडे, श्री गुप्ता (कराटे एसोसिएशन महाराष्ट्र अध्यक्ष), प्रफुल्ल बोके (जिलाध्यक्ष, अमरावती), मुन्नाभाऊ पांडे (माजी शिवसेना जिलाध्यक्ष), नितनवरे ताई (सरपंच, वाडी), डॉ. अनिताताई चौधरी (महिला विदर्भ प्रमुख), अधिवक्ता वर्षाताई पडिया (लीगल सेल, बीजेएमटीयूसी), संध्याताई कुर्मवंशी, शारदाताई झाकर्डे सहित महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News