राहुल गांधी मजबूर कर देते हैं भाजपा को वोट डालने के लिए : सपना चौधरी



नई दिल्ली, 14 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सपना चौधरी के ट्वीट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। सपना चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होने लिखा था कि मोदी जी आप तो केवल प्रेरित करते हैं भाजपा को वोट देने के लिए, लेकिन राहुल गांधी मजबूर कर देते हैं भाजपा को वोट डालने के लिए। इस ट्वीट के बाद सपना चौधरी ट्वीटर पर ट्रोल होने लगीं जिसके बाद उन्हें ट्वीट को डिलीट करना पड़ा।

इससे पहले सपना चौधरी ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा था कि वो सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को काफी पसंद करती हैं और मुलाकात करने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कांग्रेस ने इतने सालों से देश को संभाले रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनके गानों को पसंद करते हैं जरूरी नहीं कि वो उनको वोट भी दें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News