मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल के लिए दोहरी सफलता



नई दिल्ली/राजस्थान, 14 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सेना को बड़े रूप में प्रोत्‍साहित करते हुए रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज राजस्‍थान के रेगिस्‍तान रेंज में दूसरी बार देश में विकसित कम वजन का फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइ (एमपीएटीजीएम) का सफल प‍रीक्षण किया। एमपीएटीजीएम में एकीकृत वैमानिकी व्‍यवस्‍था के साथ अत्‍याधुनिक इमेजिंग इंफ्रारेड रडार (आईआईआर) साधक है। पहला परीक्षण 13 मार्च, 2019 को किया गया था। दोनों मिशनों में मिसाइलों ने विभिन्‍न रेंजों पर निर्धारित लक्ष्‍यों पर निशाना साधा। मिशन के सारे उद्देश्‍य पूरे कर लिए गए हैं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की