मुम्बई फुट ओवर ब्रिज हादसा : मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उठाए ऑडिट रिपोर्ट पर सवाल



मुम्बई, 15 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार 14 मार्च को गिरे फुट ओवर ब्रिज में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ऑडिट रिपोर्ट पर सवाल उठता है, जांच की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50,000 रुपए की मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पुल का एक ऑडिट पहले किया गया था और इसे फिट पाया गया था। उसके बाद भी अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो यह ऑडिट पर सवाल उठाता है। पूछताछ की जाएगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुल 1980 में बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि मुम्बई में टीओआई बिल्डिंग के पास फुटओवर ब्रिज की घटना के बारे में सुनकर पीड़ा हुई। बीएमसी कमिश्नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की और रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय में शीघ्र राहत के प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

40 साल पुराना फुटओवर ब्रिज मुंबई महानगर पालिका का बताया गया है। इसके जरिए सड़क पार कर सीएसटी स्टेशन जाया जाता है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ब्रिज पर काफी भीड़ थी। वहीं, सड़क मार्ग पर भी वाहनों का आना जाना जारी था। रात का वक्त होने के कारण लोग अपने दफ्तरों से निकलकर घर जा रहे थे। इसी दौरान ब्रिज का आधा हिस्सा गिर गया, जो ब्रिज पर थे वे धड़ाम से नीचे गिर गए। हादसे के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को सेंट जार्ज और जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News