नई दिल्ली/चंडीगढ़, 17 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आम चुनाव के 7वें चरण में 19 मई, 2019 (रविवार) को मतदान होगा। वोट सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जायेंगे। चंडीगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सामान्य श्रेणी का निर्वाचन क्षेत्र है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 9 महिलाएँ हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 597 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,46,084 मतदाता हैं, जिनमें 3,41,640 पुरुष मतदाता हैं; 3,04,423 महिला मतदाता और 21 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं।