बिहार बंद: विपक्षी दलों ने सड़क जाम कर जताया विरोध



--एकलव्य कुमार,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वाम मोर्चा सहित महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने बिहार बंद का आव्हान किया। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों, ग्रमीण इलाकों सहित बेगूसराय के नेशनल हाइवे संख्या 28 और 31 पर बंद समर्थक सक्रिय दिखे।

पटना सिटी में राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमशाद के नेतृत्व में सिटी चौक पर सड़क जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर मो• शमशाद ने कहा कि राज्य में काला कानून, बेरोजगारी, महंगाई और गत 23 मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में बंद बुलाया गया है।

बता दें कि बैंड समर्थकों ने कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की। हालांकि बैंड समर्थकों के जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया साथ ही दुकानें भी खुलने लगीं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News