नरेंद्र मोदी की प्रसंशा कर घिरे अशोक गहलोत



--राजीव रंजन नाग,
नई दिल्ली, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राजस्थान में एक बार फिर से सियासी घमासान के संकेत मिल रहे हैं। सचिन पायलट ने एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा सीएम अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर जमकर निशाना साधा है। पायलट ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के बाद गहलोत की तुलना कांग्रेस के पूर्व में दिग्गज नेता रहे गुलाम नबी आजाद से कर डाली। पायलट ने कहा कि पीएम ने ऐसी ही तारीफ पहले गुलाम नबी आजाद की थी। फिर क्या हुआ सबको पता है। अब जैसी गलबाहियां पीएम ने गहलोत के साथ की है उससे सवाल खड़े हो रहे हैं।

पायलट ने कहा कि कल के कार्यक्रम में सीएम की प्रंशसा की गई वह बड़ा दिलचस्प डेवलपमेंट है। उसी तरह पीएम ने सदन में गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी। उसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ हम सबने देखा था। पायलट के इस बयान से राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चाओं का नया दौर चल पड़ा है। पायलट के इस बयान के कई मायने लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक गहलोत खेमे की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जाता है कि कांग्रेस हाईकमान ने साचिन और गहलौत को इस मामले को तुल देने से परहेज करने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित आदिवासियों के आस्था स्थल मानगढ़ धाम दौरे पर गए थे। इस समारोह में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री हैं। मोदी ने कहा उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत साथ काम करने का मौका मिला।

मोदी ने मंच से मानगढ़ धाम के विकास के लिए मिलकर काम करने की जरुरत बताते हुए कहा था कि ये राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की साझी विरासत है। मोदी ने कहा था कि भारत सरकार और चारों राज्य मिलकर काम करेंगे। वहीं सीएम गहलोत ने भी अपने संबोधन में पीएम मोदी को लेकर कहा जब वे विदेश जाते हैं तो उन्हें खूब सम्मान मिलता है। क्योंकि वे गांधी के राष्ट्र के पीएम हैं जहां लोकतंत्र की जड़ें काफी गहरी हैं। गहलोत ने कहा कि जब दुनिया को यह पता चलता है तो उन्हें गर्व महसूस होता है कि उस देश के पीएम उनके पास आ रहे हैं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की