बिहार : नीतीश कुमार की एनडीए के साथ नई सरकार



--अभिजीत पाण्डेय
पटना - बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार से इस्‍तीफा देकर एक बार फिर एनडीए के साथ बिहार में नई सरकार बना ली है। इस सरकार में दो डिप्टी सीएम बने हैं। भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। इनके अलावा, विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष मांझी और सुमित सिंह ने कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में शपथ ली है।

नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने का कारण कांग्रेस और इंडी गठबंधन के आगे न बढ़ने को बताया साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि काम हम कर रहे थे, लेकिन राजद के लोग यह दावा कर रहे थे कि सारा काम वे ही कर रहे थे।

पिछली बार नीतीश कुमार ने 10 अगस्त 2022 को एनडीए के साथ गठबंधन तोड़कर राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकि‍न पर‍िस्थिति‍यों को देखते हुए वे वापस एनडीए के साथ आ गए हैं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की