बिहार: एआईएमआईएम 11 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव



--अभिजीत पाण्डेय
पटना - बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने प्रेस वार्ता कर बिहार के 11 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान किशनगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रदेश युवा अध्यक्ष आदिल हसन आज़ाद कटिहार से प्रत्याशी हो सकते हैं।

अख्तरूल ईमान के अनुसार उनकी पार्टी बिहार में 11 सीटों - अररिया, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, कारकाट, पूर्णिया, बक्सर से अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेगी। एआईएमआईएम के घोषणा से बिहार का सियासी तापमान और गर्मा गया है।

एआईएमआईएम का चुनावी मैदान में उतरना और 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारना महा गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है, क्योंकि एआईएमआईएम ने जिन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही है उसमें अधिकांश सीट मुस्लिम बाहुल्य वाली सीट है, जो महा गठबंधन के वोटर माने जाते हैं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की