काशी शत् विभूति से राष्ट्रपति हुये अभिभूत



वाराणसी, 11 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) महामहिम संकटमोचन संगीत समारोह के लिए आमंत्रित

--- हरेन्द्र शुक्ला। चित्रकूट स्थित पं• दीनदयाल शोध संस्थान में आये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बीएचयू के न्यूरोलाजिस्ट प्रो• विजययनाथ मिश्र ने "काशी शत् विभूति चित्र" को भेंट किया। काशी शत् विभूति चित्र को देखकर महामहिम अभिभूत हो गये। महामहिम ने आदर के साथ काशी के विभूतियों का चित्र माथे पर लगाकार नमन् किया।

बताते चले कि विश्व प्रसिद्ध संकटमोचन संगीत समारोह में गत वर्ष काशी के विभूतियों को चित्र के माध्यम से संरक्षित करने और युवा पीढिय़ों को उनकी विशेषताओं से परिचय कराने के उद्देश्य से संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र के परिकल्पना से आनंद-कानन के कलाकारों ने काशी शत् विभूति चित्र में अपनी तूलिका से रंग भरकर उन्हें जीवंत कर दिया।

काशी शत् विभूति चित्र में डोम राजा से लेकर महामना पं• मदनमोहन मालवीय तक और एनी बेसेंट से लेकर महान शिक्षा शास्त्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन तक की चित्र चित्रित किया गया है।

महामहिम से भेंट के दौरान प्रो• विजयनाथ मिश्र ने संकटमोचन मंदिर के महंत की ओर से उन्हें इस वर्ष संकटमोचन संगीत समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित भी किया। इस दौरान बीएचयू के न्यूरोलाजिस्ट प्रो• विजययनाथ मिश्र द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी मिर्गी रोग जनजागरूकता अभियान के सफलता पूर्वक संचालन के लिए उन्हें बधाई भी दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News