आपस',का बड़ा आयोजन,राष्ट्रीय संगोष्ठी 19 और 20 को



---संतोष यादव,सुल्तानपुर ।
आचार्य विश्वनाथ पाठक शोध संस्थान फैजाबाद के तत्वावधान में आगामी 19 और 20 जनवरी को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है ।
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी का विषय है - "समकालीन वैश्विक परिप्रेक्ष्य में मानसिक मनोवृति एवं व्यावहारिक समस्याएं".
आयोजक संस्था आचार्य विश्वनाथ पाठक शोध संस्थान (आपस ) के निदेशक डॉ. विन्ध्यमणि और राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर एक स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा । इस बाबत तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है । संगोष्ठी का मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' को बनाया गया है । इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के लिए बाहर से अनेक मनोवैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है ।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News