बीएचयू : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रासेयो का विविध आयोजन



वाराणसी, 12 जनवरी, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (कला संकाय) की ओर से 'कॉन्सेप्ट ऑफ यूथ' विषय पर केंद्रित पोस्टर मेकिंग प्रायियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ• नेहा पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को जीवन में स्वामी विवेकानंद जी को पढ़ने की बात कही और उनके आदर्श एवं प्रेरणादायी विचारों की चर्चा की।

स्वयंसेवकों ने अपनी कला का अनुपम परिचय दिया। अभिषेक, प्रीतम, विकास, अंकित, प्रदीप ने भाग लिया। पत्रकारिता विभाग की दिव्या, समीरा, पूजा, सूर्यकांता, आगेंद्र, अमित, शुभम, हिमांशी ने इस कार्यक्रम में विशेष सहभागिता दी। एक दिवसीय शिविर का आयोजन कला संकाय के प्रांगण में किया गया था। कार्यक्रम के अंत में डॉ• नेहा पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News