वाराणसी, 12 जनवरी, 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
राष्ट्रीय सेवा योजना काशी हिन्दू विश्वविद्यालय संगीत एवं मंच कला संकाय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से पं• ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामाशीष सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में संस्कार का संचार करने में सफल रहा। स्वामी जी का जीवन एक ऐसा आदर्श है जो हमारे युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते हुये एक ऐसा रास्ता दिखाता है जिससे हम अपने आध्यात्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति की मूल जड़ों से जुड़े रहकर राष्ट्र की सेवा में निरंतर लगे रह सकते हैं।
समारोह की अध्यक्षता संकाय प्रमुख प्रो• वीरेंद्र नाथ मिश्र ने किया। अतिथियों का कार्यक्रम समन्वयक प्रो• पी• के• शर्मा ने किया। इस अवसर पर संकाय के सभी सदस्य, स्वयं सेवकों सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह का संचालन ज्योति सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डा• ज्ञानेशचन्द्र पाण्डेय ने दिया।