फूड डिलीवरी बॉय को 1 लाख रुपये का ईनाम



नई दिल्ली/मुम्बई, 01 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार 31 दिसम्बर 2018 को फूड डिलीवरी बॉय सिद्धरामेश्वर सिद्धराम हुमनावडे को एक लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस फूड डिलीवरी बॉय ने 17 दिसंबर, 2018 को ईएसआईसी अस्पताल, अंधेरी, मुंबई में आग लगने की दुखद घटना के दौरान 10 लोगों की जान बचाने में मदद की थी।

इस अवसर पर श्री गंगवार ने कहा कि यह उल्लेख करना सराहनीय है कि सिद्धरामेश्वर ने अग्नि पीड़ितों को बचाने में अपनी निस्वार्थ सेवा तब तक जारी रखी जब तक आग के कारण जहरीली गैसों के प्रभाव से वे असहज महसूस नहीं करने लगे। उनके साहस, निस्वार्थ स्वभाव और संकल्प की भावना की सराहना करते हुए मैं उन्हें एक लाख रुपये का ईनाम देते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं। श्री गंगवार ने सिद्धरामेश्वर की निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हालांकि वे ईएसआईसी के कर्मचारी भी नहीं हैं फिर भी उन्होंने अस्पताल में कार्यरत पूरी टीम और ईएसआईसी की अन्य यूनिटों और पूरे देश के सामने ऐसे संकट के दौरान अपने इस साहस पूर्ण कार्य से एक मिसाल कायम की है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News