प्रयागराज कुम्भ में सवा दो करोड़ लोग आए : योगी आदित्यनाथ



प्रयागराज, 16 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि पहले शाही स्नान के अवसर पर कुंभ मेला क्षेत्र सहित प्रयागराज में सवा दो करोड़ लोग उपस्थित हुए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। प्रयागराज कुंभ में मकर संक्रांति के अवसर पर पहले शाही स्नान के सकुशल संपन्न होने पर उन्होंने सभी संतो, धर्माचार्यों तथा श्रद्धालुओं का साधुवाद किया। उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा का यह आयोजन सभी के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ। अखाड़ों के साधु महात्माओं व तीर्थयात्रियों के सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रथम शाही स्नान के अवसर पर प्रयागराज कुम्भ में सवा दो करोड़ लोग आए, जो एक रिकॉर्ड है।

मेला प्रशासन सहित व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं, संगठनों आदि के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपेक्षा भी की है कि जिस लगन और निष्ठा से इन्होंने मकर-संक्रांति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, उसी प्रकार सम्पूर्ण मेला अवधि में भी करते रहेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News