सोनभद्र के लव वर्मा होंगे यूपी टीम के उप-कप्तान, आगरा में होने हैं 5 राज्यों के दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट



सोनभद्र/आगरा, 22 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी (नीति आयोग, भारत सरकार) द्वारा संचालित 6 से 10 फरवरी तक रिवाज संस्था तथा एबोटिक क्रिकेट लीग कप दिव्यांग महामुकाबला आगरा के एयरपोर्ट सिटी मलपुरा में आयोजित हो रहा है जिसमें कुल 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड की टीम भाग लेंगी। इसके लिए अनपरा, सोनभद्र के लव वर्मा को उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है जबकि आगरा के ही कैलाश प्रसाद कप्तान होंगे, जौनपुर के आशीष श्रीवास्तव टीम के कोच होंगे।

• उत्तर प्रदेश की टीम इस प्रकार है :-

कैलाश प्रसाद (कप्तान ), लव वर्मा (उप-कप्तान ), इकलाख अहमद, अतुल प्रताप सिंह, शील प्रकाश, रोहित (विकेट/कीपर), अज़हर, रवि,पवेन्द्र, दीपक, विपिन, धर्मेंद्र, चंदन, अजय, अवनीश व टीम कोच - आशीष श्रीवास्तव (जौनपुर)।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News