कानपुर, 23 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बुधवार 22 जनवरी को सर्वहित महाकल्याण एसोसिएशन, साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के कार्यकर्ता, अभिकर्ताओं एवं निवेशकों ने विशाल जन समूह के साथ गांधी प्रतिमा फूलबाग़ से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे। वहाँ उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ तथा उसके जैसी अन्य चिट फंड कंपनियों जिनमें पीड़ित निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है, उनका भुगतान व अभिकर्ताओं की सुरक्षा आदि सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, पीड़ित निवेशक, अभिकर्ता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बताया गया कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक गरीब निवेशकों का पैसा मिल नही जाता। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।