अखाड़ों का अंतिम शाही स्नान कल प्रयागराज कुंभ में संपन्न हुआ



प्रयागराज, 11 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बसंत पंचमी के अवसर पर कल प्रयागराज कुंभ के स्नान घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। यह कुंभ का चौथा शाही स्‍नान था। स्नान देर शाम तक चलता रहा। अखाड़ों का तीसरा और अंतिम शाही स्नान मुख्य आकर्षण रहा। अखाड़ों के जुलूस क्षेत्र में लोगों का प्रवेश रोकने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

मेला प्रशासन ने दावा किया है कि बसंत पंचमी के अवसर पर लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।

प्रयागराज शहर के संगम के रास्ते में स्थानीय निवासियों ने अधिकांश इलाकों में श्रद्धालुओं को जलपान और भोजन उपलब्ध कराने के लिए अनेक लंगरों का आयोजन किया। इस स्नान पर्व के समापन के साथ मेला क्षेत्र से अखाड़ों की रवानगी शुरू हो जाएगी। माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज कुंभ का अगला स्नान पर्व 19 फरवरी को होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News