लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हुई प्रिया दत्त



मुम्बई, 03 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पूर्व सांसद प्रिया दत्त लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख कर लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को मुम्बई में राहुल गांधी से मुलाकात और उनकी रैली में भी हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद प्रिया चुनाव लड़ने के लिए राजी हुईं। प्रिया के लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने पर पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह उत्तर-मध्य मुंबई से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन अब उन्होंने कहा है कि प्रिया को चुनाव लड़ना चाहिए।

वर्ष 2005 में अपने पिता सुनील दत्त के निधन के बाद हुए उपचुनाव में प्रिया दत्त बतौर कांग्रेस उम्मीदवार सांसद चुनी गई थी। प्रिया 2009 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार उत्तर-मध्य मुंबई सीट से विजयी हुई थीं। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की पूनम महाजन ने भारी मतों के अंतर से पराजित किया था।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News