सेना को मिलेगी दुनिया की सबसे दमदार राइफलें



अमेठी, 03 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत सरकार रूसी कंपनी के साथ मिलकर एके-47 राइफल का आधुनिक वर्जन एके-203 बनाएगी। इसके लिए आयुध निर्माणी बोर्ड और रूसी कंपनी कंसर्न क्लानिश्नकोव के बीच औपचारिक करार किया गया है। साढ़े सात लाख एके-203 राइफल रूस की कंपनी भारत में ही ऑर्डिनेस फैक्ट्री के साथ मिलकर बनाएगी।

भारतीय सेना को अब एके-47 की जगह एके-203 असॉल्ट राइफलें मिलेंगी। यह समझौता रक्षा मंत्रालय के उस प्रस्ताव के तहत किया गया है जिसमें मंत्रालय ने साढ़े छह लाख राइफल की खरीद के लिए 'अभिरुचि पत्र' मांगे थे। उस समय दोनों देशों के बीच एके-103 राइफल पर बात हुई थी लेकिन कुछ कारणों के चलते अनुबंध नहीं हो पाया था। हालांकि अब भारत सरकार और रूस के बीच 2018 का मॉडल एके–203 पर सहमति बन गई है। ये एके सीरीज की सबसे दमदार राइफल है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News