रवि किशन को गोरखपुर से भाजपा ने दिया टिकट



नई दिल्ली/गोरखपुर, 15 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनावों के लिए सात और उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें भोजपुरी व हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से मैदान में उतारा है।

इसके अलावा प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, आंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी, संत कबीर नगर से प्रवीण निशात, देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी, जौनपुर से के• पी• सिंह और भदौही से रमेश बिन्द को भाजपा ने टिकट दिया है।

बता दें कि विधायक राकेश बघेल को जूते से पीटने वाले सासंद शरद त्रिपाठी का टिकट काट कर उनकी जगह संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद को मौका दिया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News