देश चलाने के लिए चाहिए मजबूत नेता



माढा-महाराष्ट्र, 17 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महाराष्ट्र के माढा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशंड कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं, उन लोगों को इस देश धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वे हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा देश चलाना है तो मजबूत नेता चाहिए। आपको फिर से तय करना है कि देश को मजबूत सरकार देंगे या कमजोर सरकार सह लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि परिवार व्यवस्था भारत की ताकत है, देश का गौरव है। मोदी जो आज जिंदगी जी रहा है उसने भी परिवारों से ही प्रेरणा ली है। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, महात्मा फुले, बाबा साहेब, सरदार पटेल, वीर सावरकर इन सबका विस्तृत परिवार था। यही परिवार हमारी प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि मजबूत हिंदुस्तान चाहिए या मजबूर हिंदुस्तान चाहिए। कौन मजबूत बनाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस की महामिलावट क्या भारत को मजबूत बना सकती है। जी नहीं, यह मोदी कर पाया। आप-हम मिलकर मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार भी बनाएंगे। ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे, जिसकी तरफ आंख उठाकर भी देख नहीं सकेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News