जब नीयत साफ होती है तो नीतियां भी स्पष्ट बनती हैं : नरेन्द्र मोदी



नंदुरबार-महाराष्ट्र, 22 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महाराष्ट्र के दिंडोरी के बाद नंदुरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इतने भयंकर ताप में आप जो ये तपस्या कर रहे हैं, मैं इसे व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। मैं इसे ब्याज सहित और विकास करके लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूर, मरी पड़ी और भ्रष्ट सरकार होती है तो सभी का नुकसान होना निश्चित है। कांग्रेस और महामिलावटी लोगों के इतिहास में ऐसे तमाम उदाहरण मौजूद है। उन्होंने कहा कि अब 2019 में भी आप दिल्ली में एक मजबूत सरकार बनाएंगे, एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो आपकी भावनाओं के हिसाब से फैसले लेने में सक्षम हो, तभी विकसित भारत का निर्माण हो पाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नीयत साफ होती है तो नीतियां भी स्पष्ट बनती हैं, जो लोग कर्जमाफी के नाम पर झूठे वादे करते हैं, उन्होंने ये तक नहीं सोचा कि कोई आदिवासी लोन लेता ही नहीं है। उसका तो बैंक खाता तक नहीं है। कांग्रेस की कर्जमाफी का लाभ उनके चेले-चपाटों को होता है। उन्होंने कहा कि 23 मई को जब फिर एक बार एनडीए की सरकार बन जाएगी, तब अभी जो हमने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 5 एकड़ का नियम है, उसे हटाकर हम सभी किसानों को इस योजना का फायदा देंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News