बजरंग बली की छवि में हजरत अली की नूर का दीदार किया...



वाराणसी, 24 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● हनुमत दरबार में हाजिरी लगाई जसवीर खां

आज जब सियासत के मैदान में अली और बजरंगबली को लेकर बयानबाजिओं का जोर है। ऐसे में अली के एक बंदे की बजरंगबली की अभ्यर्थना एक पैगाम की मिसाल हो सकती है। मंगलवार को जहां 96वां संकटमोचन संगीत समारोह का आगाज हो चुका था वहीं संकटमोचन परिसर के उस दृश्य की उस वक्त मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे सभी श्रद्धालुओं की नजरें अपनी ओर खींच ली।

लोग ठगे रह गए जब उन्होंने एक पाबंद मुसलमान को संकटमोचन दरबार में कलाम बजाते देखा। हनुमत प्रभु के दर पर मत्था टेकने वाले जसवीर खां साहब पंजाब के फत्तेहगढ़ जिला के रहने वाले हैं और वह पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। यहां एक वीआईपी ड्यूटी में सुरक्षा अधिकारी के रूप में आए हुए हैं। अपनी ड्यूटी बजाते हुए जसवीर खान जब मंदिर प्रांगण में आए तो हनुमान लला की झांकी दर्शन करने के बाद उनकी चौखट पर बंदगी लगाने से अपने को रोक नहीं पाए। उन्होंने बड़े ही विधि विधान से पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी का दर्शन पूजन किया और उनसे कुशलता का आशीर्वाद भी मांगा।

इस पूजन को लेकर वहां उपस्थित लोगों की सहज जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए खान साहब ने कहा कि जब वे हनुमान जी की ओर टकटकी लगाए हुए थे तो उनके दर्शन में उन्हें हजरत अली के नूर का दीदार हो रहा था।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News