वाराणसी, 25 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
मोदी राज्य का विषय नहीं, राष्ट्र का विषय हैं। इस राष्ट्र के विषय ने हमारे राष्ट्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के साथ साथ एक शक्तिशाली राष्ट्र की पहचान स्थापित करने में अहम भूमिका अदा की है। और राष्ट्र हर मायने में सर्वोपरि है।
आम चुनाव 2019 एक मात्र भारतीय जनता पार्टी बनाम सभी क्षेत्रीय दल ही प्रतीत हो रहा। कांग्रेस व वाम दल का जलवा तो सिर्फ कार्यकर्ताओं की जुबानी ही सिमित है। देश के हर एक गली-गुच्चे में लोगों की जुबान पर अगर कोई पहला नाम है तो नरेन्द्र मोदी ही है। चाहें वो पक्ष का हो या विपक्ष का। विपक्ष की सभाओं में मोदी नाम का जाप पक्ष की सभाओं से कहीं ज्यादा है। मोदी ने आम नागरिकों के सोच पर प्रभाव डाला है। वहीं विरोधी दलें भी प्रभावित हुई है, हालाकि प्रभाव का असर किस दिशा में गया है इस पर बात करने से अच्छा होगा कि आम चुनाव 2019 के परिणाम को केन्द्रित किया जाए। फिलहाल देश में वाकयुद्ध तो जारी है। पीठ-पीछे की घटनाओं से भी वाकिफ है। विरोधियों को घेरने व अपने किए हुए कार्यों सहित प्रत्याक्रमण में मोदी माहिर हैं। एक मोदी सब पर भारी हैं।
सांस्कृतिक राजधानी काशी में आज भगवाधारी, तिलकधारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस्तक दिया। सर्वप्रथम उन्होंने महामना पं• मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर रोड शो प्रारम्भ हुआ। बी•एच•यू• गेट से शुरु हुई रोड शो विभिन्न स्थानों से होते हुए लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दशाश्वमेध घाट पहुँची। रोड शो दौरान लाखों की तादात में लोगों की उपस्थिति रही। जगह जगह पुष्प वर्षा भी हुई। सड़क किनारे स्थित हर मकानों पर भी लोग अपने सांसद व प्रधानमंत्री का अभिवादन करते दिखें।
दशाश्वमेध घाट पर धार्मिक अनुष्ठान "माँ गंगा आरती" का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय मौजूद रहे। वहीं उन्होंने माँ गंगा की पूजा-अर्चना की।
ज्ञात हो कि आम चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। कल बाबा कालभैरव व श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पश्चात ही अपने नामांकन प्रकिया को पूरी करेंगे।