गाजीपुर के लोग विकास की राजनीति को आशीर्वाद देने का संकल्प ले चुके हैं : मनोज सिन्हा



गहमर-गाजीपुर, 16 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज गाजीपुर के गहमर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनरल वी• के• सिंह, भाजपा उम्मीदवार मनोज सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनों ने आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले पाँच वर्षो में मोदी जी की सरकार ने जो काम किया है और पिछले दो वर्षो में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जो काम उत्तर प्रदेश में हुआ है, मैं यह कह सकता हूँ कि इस बार जातिवाद की ये दीवार गाजीपुर में पूरी तरह से ढहने वाली है और गाजीपुर के लोग विकास की राजनीति को आशीर्वाद देने का संकल्प ले चुके है। अपराध और बाहुबल को 19 तारीख को गाजीपुर के बाहर पहुंचाया जाए इसका संकल्प गाजीपुर के आम मतदाता ने लिया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि मेरा आप सभी से विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि आगामी 19 तारीख को मत्त पेटिका तक पहुंचिए। भारतीय जनता पार्टी के विजय अभियान में आपके पास जितनी ताकत है वो लगा कर के भारतीय जनता पार्टी के विजय अभियान को आप गति दीजिये।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि मैं आपको भरोसा देता हूँ कि 5 वर्षो में जिस तरह से बिना थके, बिना रुके गाजीपुर को मैंने आगे बढ़ाने की कोशिश की है। आप सभी का साथ रहेगा तो अगले पांच साल निरंतर न तो ये गति कम होने वाली है न रुकने वाली है। निश्चित रूप से गाजीपुर की पहचान राष्ट्रीय फ़लक पर बने इसकी निरंतर कोशिश मैं स्वयं मोदी जी के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के पूरे नेतृत्व के साथ करूंगा। शिकायत का मौका आपको मेरी ओर से कभी नहीं मिलेगा, मैं भरोसा देता हूँ।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News