शिवसेना के सभी सांसद मराठी में लेंगे शपथ



नई दिल्ली/मुम्बई, 28 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद 17वीं लोकसभा के लिए मराठी में शपथ लेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र की 48 में से 18 सीट जीती थी। शिवसेना की सहयोगी बीजेपी ने 23 सीट जीती हैं।

कल्याण से शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार रात कहा कि सांसदों ने शपथ लेने के लिए अपनी पसंद की भाषा चुनी है। हम मराठी भाषा एवं अपनी मातृभूमि पर गर्व करते हैं। शिवसेना का उदय ही मराठी भाषा को बचाने एवं बढ़ावा देने के लिए हुआ था। इसलिए हमारे सारे सांसद मराठी में शपथ लेंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News