अलीगढ़ : मासूम की बर्बर हत्या...



अलीगढ़, 08 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एक बच्ची का क्षत-विक्षत शव 2 जून को एक कूड़ेदान में मिला था और आशंका है कि पैसों को लेकर चल रहे विवाद के कारण यह बर्बर हत्या हुई। बच्ची 31 मई से लापता थी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की हत्या के आरोपियों में से एक को अपनी ही सात साल की बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल चार पिछले मामले लंबित थे। आरोपी पर 376 (बलात्कार), 354 (एक महिला का अपमान करने के इरादे से हमला) और 363 (अपहरण) सहित विभिन्न आईपीसी की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए। 2014 में एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर उस पर उसकी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप था। उसकी पत्नी ने उस दिन अपनी बेटी को अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया था। एसएचओ ने कहा कि कुछ महीने बाद उसे जमानत दे दी गई। बता दें कि पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहिद के भाई मेंहदी हसन और जाहिद की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के शव में जाहिद की पत्नी का दुपट्टा मिला था। इसके साथ ही एसआईटी को जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

मृतक बच्ची की मां ने कहा कि मैं मोदी सरकार और योगी सरकार से अनुरोध करती हूं कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। हम उसके लिए मौत की सजा चाहते हैं। अन्यथा अगर वह 7 साल के बाद बाहर आते हैं, तो उसका उत्साह और भी बढ़ा होगा। कार्रवाई ना होना उन्हें प्रोत्साहित करेगी।

अलीगढ़ में बच्ची की निर्मम हत्या पर अलीगढ़ बार एसोसिएशन दीवानी की तरफ से आरोपियों के पक्ष में मुकदमा न लड़ने का फैसला लिया गया है। यह फैसला अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव अनूप कौशिक और अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता के साथ हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है। इनके इस फैसले में अलीगढ़ का समस्त अधिवक्ता समाज शामिल है। वहीं अनूप कौशिक ने कहा कि हम ढाई साल की बच्ची के परिवार के साथ खड़े हैं जिसकी हत्या कर दी गई। आरोपी के लिए कोई वकील अदालत में पेश नहीं होगा। बाहर से वकील को मुकदमा लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम बच्ची के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का अधिवक्ता समाज मृतक गुड़िया के पक्ष में मुकदमा लड़ कर आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग करेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News