करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता बने समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह



---सिद्धार्थ त्रिवेदी, लखनऊ/रायबरेली, 10 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे हुई जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू, प्रदेश सदस्यता प्रभारी बृजेन्द्र सिंह तोमर, उत्तम सिह भदौरिया ने समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह को प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सर्व सहमति से दी। धर्मेन्द्र सिंह रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगाँव के रहने वाले है व लगातार समाजहित मे संघर्ष करते दिखाई देते है।

श्री सिंह को यह जिम्मेदारी एक वर्ष के लिए दी गई है व अपेक्षा की गई है कि अनुशासन मे रहते हुए संगठन को मजबूत करेगें। वही श्री सिंह ने कहाँ कि संगठन की गरिमा को कभी ठेस नहीं पहुंचेगी व ईमानदारी से अपने कार्य को करुंगा तथा सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News