अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क



अयोध्या, 14 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

धर्मनगरी अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियों सतर्क हैं व हाई अलर्ट हैं। यहाँ आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने होटलों और धर्मशालाओं पर विशेष नजर रखा है।

बता दें कि अयोध्या आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं को 18 जून को इलाहाबाद कोर्ट में सजा सुनाया जाना है। कोर्ट के फैसले को लेकर व इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर भी अयोध्या में हाई अलर्ट है। विगत 05 जून 2005 को विवादित परिसर में फिदायीन हमला हुआ था जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। लश्कर-ए-तैयबा के इस हमले को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में प्रदर्शन किया था। हमले से जुड़े चार कश्मीरियों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार तीन दिन अयोध्या में वीआईपी कार्यक्रम होने के कारण 14 जून को राज्य के उप-मुख्यमंत्री डॉ• दिनेश शर्मा, 15 जून को उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या और 16 जून को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अयोध्या में होंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News